बरेली

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में गरजे जेपी नड्डा, विपक्ष पर साधा निशाना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भाजपा ब्रज क्षेत्र की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा सोमवार को राजेंद्र नगर स्थित स्वयंवर बारात घर से शुरू होकर बांके बिहारी मंदिर होते हुए शिवाजी चौक पर माल्यार्पण के बाद शहीद पंकज अरोड़ा स्मारक पर समाप्त हुई। पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ व्यापार मंडल, अधिवक्ता और प्रबुद्ध वर्ग ने हिस्सा लिया।
पदयात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी, ब्रज क्षेत्र के सभी मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जेपी नड्डा ने कहा- विपक्ष हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ता है।
पदयात्रा से पहले सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ता है, हारने के बाद आयोग को बेईमान बताता है। कांग्रेस ने वोट चोरी का रिकॉर्ड बनाया है, बांग्लादेशियों के वोट बनाकर चुनाव जीतते रहे, अब हटाया जा रहा है तो चिल्ला रहे हैं। SIR का नाम लेकर राहुल गांधी ने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है, घुसपैठिए देश नहीं चलाएंगे।
जयंत चौधरी बोले- विपक्ष को किसानों की जानकारी तक नहीं।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि विपक्ष को किसानों की समस्याओं की जानकारी तक नहीं है। सपा-कांग्रेस ने कभी किसानों के बीच जाकर उनकी समस्या नहीं उठाई।
केशव मौर्य बोले- 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेजना है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में कांग्रेस का अता-पता नहीं है, लेकिन उसकी बैसाखी बनी सपा की साइकिल को पंचर कर सैफई भेजना है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, मेयर उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल गंगवार, अरुण सागर, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, श्रुति गंगवार, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button