जामताड़ा

कर्माटांड़ थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्द्र बनाए रखने पर हुआ मंथन

Peace committee meeting regarding Muharram concluded in Karmatand police station premises, discussion took place on maintaining harmony

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अभय कुमार ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद प्रतिनिधि महेंद्र मंडल, प्रखण्ड प्रमुख छोटेलाल कोल, इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी एवं थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस की समुचित निगरानी, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्र को प्रोत्साहित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी एकता और सद्भाव का प्रतीक है, इसे मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि अफवाहों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। इस बैठक में राम रतन मंडल, शिवनारायण मंडल, मुखिया गुल मोहम्मद, मुखिया सुनील सोरेन, तथा दर्जनों शांति समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button