सहारनपुर
वालीबाल टूर्नामेंट में खारीबांस विजेता और कम्हेड़ा उपविजेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सहारनपुर, गंगोह। गांव सिनौली में आयोजित एक दिवसीय वालीबाल टूर्नामेंट में 16 टीमों ने सहभागिता की। टूर्नामेंट में खारीबांस विजेता और कम्हेड़ा की टीम उपविजेता रही।
टूर्नामेंट में कम्हेड़ा, डाल्लेवाला की ए और बी, खारीबांस, समसपुर, सिनौली, रादौर, पूजना, नयागांव, अध्याना आदि गांवों की टीमों ने सहभागिता की। जिनमें से डाल्लेवाला ए और कम्हेड़ा, खारीबांस और पूजना की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में विजयी रही खारीबांस और कम्हेड़ा की टीमें फाइनल में भिंडी। जिसमें खारीबांस की टीम ने बाजी मारी। टूर्नामेंट आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 11000 रुपए और उपविजेता रही कम्हेड़ा की टीम को 7100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विशाल, गोल्डी, छोटू माजरा, कार्तिक, अमित, रविन्द्र आदि मौजूद रहे।



