नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर : 200 फीट रोड पर स्थित वंडर मॉल रेजिडेंसी की हकीकत पहली मानसून की बारिश में ही सामने आ गई, जब निर्माणाधीन परिसर की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। जो प्रोजेक्ट अब तक बड़े-बड़े वादों और आकर्षक गिफ्ट्स के लालच से आम जनता को लुभा रहा था, उसी की सच्चाई पहली ही बारिश में उजागर हो गई। बिल्डर द्वारा गुणवत्ता की गारंटी और टिकाऊ निर्माण की बातें अब खोखली साबित होती दिख रही हैं।
वहीं दीवार गिरने की इस घटना ने फ्लैट खरीदने वालों की चिंता बढ़ा दी है। लोग अब सोचने पर मजबूर हैं कि कहीं उनका फ्लैट भी इसी तरह कमजोर निर्माण सामग्री से तो नहीं बनाया जा रहाहै। ऐसे में बिल्डरों द्वारा ग्राहकों को गुमराह कर झूठे वादों के सहारे प्रॉपर्टी बेचने की मानसिकता सामने आ रही है। वहीं यह घटना न केवल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है, बल्कि भविष्य में होने वाले गंभीर हादसों की भी चेतावनी देती है। इस घटना से वंडर मॉल रेजिडेंसी अब आम जनता के भरोसे को तोड़ती नजर आ रही है।



