पाकुड़

दीपावली/ कालीपूजा और छठ पर्व को लेकर थाना प्रभारी ने चलाया जांच अभियान

Station House Officer (SHO) conducts an inspection drive in view of Diwali/Kali Puja and Chhath festival.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार शाम पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सिद्धो- कान्हू चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, डिक्की और हेलमेट की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने की हिदायत दी गई। आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर कुछ वाहनों को रोका गया। बाद में कागजात प्रस्तुत करने पर चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के साथ लोगों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button