गोड्डा

प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर वसूली का आरोप

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
मेहरमा। मेहरमा प्रखंड के कुछ विद्यालयों में 10वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्रों से पैसे लेने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कुछ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं संबंधित शिक्षकों द्वारा प्रैक्टिकल में अधिक अंक दिलाने के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, छात्रों एवं अभिभावकों पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाकर पैसे लिए जाने की बात सामने आ रही है। इस प्रकार की गतिविधि से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों में यदि इस तरह की वसूली होती है, तो यह न केवल नियमों के विरुद्ध है बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र को भी शर्मसार करने वाला है।अभिभावकों का कहना है कि इस प्रकार की वसूली से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने संबंधित शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि इस संबंध में संबंधित विद्यालयों के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button