सीकर

लोहारवास में अल्प आयु में माता पिता के निधन पर 51 हजार की सहायता 

राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ आया मदद करने 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। जिले के खंडेला निकटवर्ती ग्राम कोटड़ी लोहारवास में पांच बच्चों के माता-पिता का कम आयु में निधन हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चों के पिता शैतान राम मीणा का पूर्व में लंबी बीमारी के चलते स्वर्गवास को चुका था अब बच्चों की माता बिला देवी का भी बीमारी के चलते निधन चुका है। प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जिला सीकर के अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा अपनी टीम जिला संरक्षक शिवलाल मीणा और सांवरमल मीना थोई, जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा, नेतराम मीणा फतेहपुरा, बनवारी लाल मीणा छाजना, चंद्रशेखर मीणा तहसील महामंत्री सुजावास, बलकेश मीणा सीकर, महादेवाराम मीणा नागवा, मूलचंद मीणा तहसील अध्यक्ष खंडेला, एडवोकेट सुरेश कुमार मीणा, विनोद कुमार मीणा तहसील महामंत्री खंडेला सहित कई लोग गमगीन परिवार को हिम्मत बधवाने उनके घर पहुंचे तथा 51 हजार रुपए सांत्वना राशि दिवंगत शैतान मीणा की माता दिवंगत बिला देवी की सास को भेंट की। महेंद्र वर्मा और सुरेंद्र वर्मा जयपुर का सहयोग रहा। इस मौके पर अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जगह उपलब्ध होने पर बच्चों के आपके आवास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद करने वाले सर्व समाज के भामाशाहो, मददगारों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button