सीकर

राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर ने जीण माता मंदिर में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जिला सीकर की कार्यकारिणी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती का आयोजन जीणमाता मंदिर में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एडिशनल एसपी वीरेंद्र मीणा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के अनेक वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए।जिला मंत्री प्यारेलाल मीणा ने बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अवगत करवाया कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने वाले संपूर्ण जनजाति समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना अति आवश्यक है। प्यारेलाल मीणा ने समाज के सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में जयपुर कार बाजार के ऑनर मनोज मीणा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संरक्षक शिवलाल मीणा, सांवरमल मीणा, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा, नेतराम मीणा, चंद्रशेखर मीणा, खंडेला अध्यक्ष मूलचंद मीणा, खंडेला मंत्री विनोद मीणा, रिंग्स अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मीणा, सुभाष मीणा, मनोज मीणा, अशोक कुमार मीणा, मुकेश मीणा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button