अंतरराष्ट्रीयदिल्ली

ब्रिटिश पीड़ितों के परिजन बोले- गलत शव सौंपे गए; 

भारत ने कहा- पूरी सावधानी बरती, जांच कर रहे

नई दिल्ली । एअर इंडिया के दुखद विमान हादसे में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिजनों को कथित तौर पर उनके प्रियजनों के गलत शव भेज दिए गए हैं। डेली मेल के हवाले से टाइम्स आॅफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। सरकार की ओर से इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि हम ब्रिटेन की सरकार के साथ मिलकर पीड़ितों की चिंताओं का समाधान करने में जुटे हैं। एअर इंडिया के दुखद विमान हादसे में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिजनों को कथित तौर पर उनके प्रियजनों के गलत शव भेज दिए गए हैं। डेली मेल के हवाले से टाइम्स आॅफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। खबर के अनुसार, अब तक ऐसे दो मामले सामने आए हैं जहां शोकाकुल परिवारों को पता चला कि उनके प्रियजनों के शवों की ब्रिटेन लौटने से पहले गलत पहचान की गई है।

दावा- परिजनों की ओर से दिए गए नमूनों से नहीं हो रहा डीएनए का मिलान
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मामला तब सामने आया, जब इनर वेस्ट लंदन की कोरोनर डॉ. फियोना विलकॉक्स ने परिवारों की ओर से उपलब्ध कराए गए नमूनों के साथ उनके डीएनए का मिलान करके ब्रिटेन भेजे गए ब्रिटिश नागरिकों की पहचान सत्यापित करने की कोशिश की। वकील जेम्स हीली-प्रैट, जो कई ब्रिटिश परिवारों का प्रतिनिधित्व करते हैं के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एअर इंडिया हादसे के बाद कम से कम 12 ब्रिटिश पीड़ितों के अवशेष भेजे गए हैं। प्रैट ने प्रकाशन को बताया कि उनकी टीम एयर इंडिया और उसके आपातकालीन वेंडर केन्यन्स इंटरनेशनल इमरजेंसी सर्विसेज से इस संबंध में औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रही है।

सरकार बोली- हम किसी भी चिंता के समाधान के लिए काम कर रहे
सरकार की ओर से भी इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने रिपोर्ट देखी है और जब से ये चिंताएं और मुद्दे हमारे ध्यान में लाए गए हैं, हम ब्रिटेन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दुखद दुर्घटना के मद्देनजर, संबंधित अधिकारियों ने स्थापित प्रोटोकॉल और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार पीड़ितों की पहचान की थी। सभी पार्थिव अवशेषों को अत्यंत व्यावसायिकता और मृतकों की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए सहेजा गया था। म इस मुद्दे से संबंधित किसी भी चिंता का समाधान करने के लिए ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं।

हादसे में विमान पर सवार 241 व जमीन पर मौजूद 19 लोगों की गई जान
बोइंग 787-8 से संचालित एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171, जो लंदन के गैटविक जा रही थी, 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। इसके साथ ही 19 अन्य लोग जमीन पर मारे गए थे।। एजेंसियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है और उनके शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। मंगलवार को एअर इंडिया ने कहा कि उसने अपने बोइंग 787 और 737 विमान बेड़े में ईंधन नियंत्रण स्विच (एफसीएस) के लॉकिंग तंत्र का “एहतियाती” निरीक्षण पूरा कर लिया है, और इसमें कोई समस्या नहीं पाई गई।.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button