नावाडीह प्रखण्ड को अनुमंडल बनाने को लेकर प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखण्ड के विनोद बिहारी महतो स्टेडियम से नावाडीह प्रखण्ड मुख्यालय तक पद यात्रा कर प्रखण्ड मुख्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया गया इसकी अध्यक्ष प्रोफेसर अलाऊद्दीन अंसारी और संचालन मिश्रीलाल महतो के द्वारा किया गया।
इस धरना में मुख्य रूप से आजसू डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी ने कहा की नावाडीह के ग्रामीणों को बेरमो अनुमंडल जाने में बहुत परेशानी होती है नाम का बेरमो अनुमंडल है लोगो को टेनुघाट जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है । क्योंकि उसकी दूरी 55 से 60 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के पास सुविधा भी नहीं है ।इसलिए नावाडीह को अनुमंडल बनाना बहुत ही महत्पूर्ण है ।
अनुमंडल निर्माण समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रोफ़ेसर अलाऊद्दीन अंसारी जी ने कहा की आज प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी प्रशांत हेंब्रम जी के माध्यम से बोकारो उपायुक्त के नाम से ज्ञापन सौंप कर अनुमंडल निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।
मौके पे संसद प्रतिनिधि सह अनुमंडल निर्माण समिति के सचिव दीपू अग्रवाल ने कहा कि अनुमंडल निर्माण के मुख्य बिंदु नावाडीह प्रखण्ड में प्रशासनिक सुविधा, जनसंख्या का घनत्व, विकाश की जरूरत, कानून की व्यवस्था, ग्रामीणों की मांग को देखते हुए नावाडीह प्रखण्ड ओर चंद्रपुरा प्रखण्ड को मिला के अनुमंडल बनाने की बहुत ही आवश्यकता है। मौके पे अनुमंडल निर्माण समिति के महासचिव दौलत जी, जिला परिषद फूलमती देवी,नावाडीह मुखिया किरण देवी, परसबनी मुखिया संजू देवी,पूर्व मुखिया रणविजय सिंह, इमरान अंसारी, शाहिद अंसारी, सुरेश महतो, मीना देवी, जितेंद्र शर्मा, बबन यादव, नरेश गुप्ता, माहबीर महतो, जगरनाथ महतो, पूर्व मुखिया लालजी महतो खान, दीपक मंडल, पुरण महतो, सूरज मंडल, चंद्रशेखर मंडल, रामप्रवेश महतो, सत्यनारायण महतो शंकर ठाकुर अमरू महतो सलार ख़ान महबूब आलम पंचायत समिति सदस्य पति महतो सहित दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।



