16 से 20 जून तक चलने वाली विशेष मध्यस्थता अभियान के तहत अब तक 4 पारिवारिक मामलो का हुआ निष्पादन
So far 4 family cases have been resolved under the special mediation campaign running from 16 to 20 June

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार 16 से 20 जून तक होने वाले स्पेशल मेडिएशन ड्राइव इन फैमिली मैटर के तहत् प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में लंबित मूल भरण पोषण वाद संख्या 59/25 मनीजा खातून बनाम रईसुद्दीन शेख , मूल भरण-पोषण वाद सं०- 44/2025 महाफूल टुडू बनाम सोनाराम किस्कू, ओरिजिनल सूट संख्या- 40/2025, श्रवन कुमार साहा बनाम नीलम देवी, भरण पोषण वाद सं०- 30/2025, नसीमा खातुन बनाम सैफुल अंसारी बनाम सैफुल अनसारी, उक्त सभी दंपत्ति विगत कई महीनों से अलग रह रहे थे। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि के अथक प्रयास से चारों दंपतियों को मिलजुलकर एक दूसरे के साथ रहने का आशिर्वाद दिया। दोनों दंपतियों ने एक दूसरे को फूल माला व मिठाई खिलाकर राजी खुशी से साथ रहने का वादा किया।मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह, राहुल व्यास, अल्बिना मुर्मू एवं बजले रहमान उपस्थित रहे।



