गोड्डा

जिला परिवहन कार्यालय का पांडुबथान स्थित समाहरणालय में हुआ स्थानांतरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जिला परिवहन कार्यालय अब स्थानांतरित हो कर पांडूबथान स्थित नए समाहरणालय भवन सिफ्ट कर दिया गया है। अब जिलेवासियों को परिवहन से जुड़ी सभी सेवाओं — जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट आदि — के लिए पांडुबथान स्थित नवनिर्मित समाहरणालय भवन में जाना होगा। पूर्व में यह कार्यालय गोड्डा शहर के पुराना समाहरणालय के पीछे स्थान पर संचालित हो रहा था, जिससे कई लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन के अनुसार, नए समाहरणालय परिसर में बेहतर सुविधाएं, पार्किंग की व्यवस्था, और विभागों के एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहने से आम लोगों को अधिक सहूलियत मिलेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थानांतरण के बाद कामकाज पहले से अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और ऑनलाइन व ऑफलाइन सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सकेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button