कानपुर
वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल में आजादी की 79वीं वर्षगांठ मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल कल्यानपुर में आजादी की 79वीं वर्षगांठ मनाई गई वही नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन शाहिद रहमान ने देश के गौरव तिरंगे को फहराया और उसे सलामी दी। इसके उपरांत विद्यालय के समस्त शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा उच्च ध्वनि में राष्ट्रगान “जन-गण-मन” का गायन किया व भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देश के शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यालय के मिडिल विंग के बच्चों ने मार्च पास्ट निकाला और सीनियर विंग के बच्चों ने अंग्रेजी में देश के बढ़ते कदमों का बखान करते हुए इसरो सहित देश की अन्य उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह भारत अब न सिर्फ अंतिरक्ष यान भेज रहा है बल्कि उन्हें वहां जोड़ भी रहा है। इसके उपरांत प्लेग्रुप, नर्सरी व प्रेपरेटरी के बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया। कक्षा 10 से 12 के छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर और भारत के बढ़ते गौरव पर अपने ओजपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने गायन, नृत्व व ओजपूर्ण भाषणों से उपस्थित शिक्षकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। 15 अगस्त की इस पावन बेला पर सर्वप्रथम चेयरमैन शाहिद रहमान के आगमन पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत कियां। स्वतंत्रता दिवस के रंगारंग कार्यक्रम के उपरांत चेयरमैन शाहिद रहमान ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को याद रखने तथा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए एक अच्छा नागरिक बनकर सदैव योगदान देने की प्रेरणा दी और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। समापन के मौके पर प्रधानाचार्या सुमिता मुखर्जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



