छात्रों को दी जीआईसी धौंतरी में भावभीनी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी क0रा0नौ0राजकीय इंटर कालेज धौंतरी डुण्डा उत्तरकाशी के छात्र छात्रों का सत्रावसान के अवसर पर कक्षा 12 वीं छात्र छात्राओं का विघालय की उच्च कक्षा से उत्तीर्ण होने की शुभेच्छा से विधालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।. जिस में छात्र छात्राओं नें विधालय की विभिन्न कक्षाओं के अपने अनुभव साथीयों व शिक्षकों से साझा किये । छात्रों नें विघालय के अनुभव को कभी न भूलाये जाने वाला अविस्मरणीय पल कहें । छात्रों नें शिक्षकों के द्वारा दिये ज्ञान को अपने आजीवन खर्च न होने वाली पूँजी कहा । शिक्षकों ने भी छात्रों को परिषदीय परीक्षाओं के अच्छे अंक के ,साथ उत्तीर्ण होने की तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस अवसर छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये । इस अवसर पर विघालय के प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल , शिक्षक अरुण नौटियाल , विजेता नेगी , शंभू प्रसाद नौटियाल ,अचला चंदोक , सुनीता शाह, कुसुम सज्वाण, मुकेश गुँसाई आदि शिक्षक ,छात्र उपस्थित रहे ।


