रेफरल जज और मध्यस्थ अधिवक्ता को मध्यस्थता से सम्बन्धित दी गई प्रशिक्षण
Training provided to referral judge and mediator advocate on mediation
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने को लेकर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में रेफरल न्यायाधीशों और मध्यस्थो के बीच मध्यस्थता को लेकर अहम बैठक सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई । उक्त कार्यक्रम में मध्यस्थता प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मध्यस्थता के लिए रेफरल मामलों के प्रक्रियात्मक पहलुओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें न्याय प्रणाली में मध्यस्थता की प्रासंगिकता, मध्यस्थता के चरण और कैसे अधिक से अधिक संख्या में पक्षकारों को लाभ मिल सके इससे संबंधित कई बिंदु पर चर्चा की गई। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यस्थता से संबंधित रेफरल जज और मध्यस्थों के भूमिका आदि जैसे विषय शामिल थे। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रेफरल जज और मध्यस्थों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। मौके अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत मध्यस्थ अधिवक्तागण उपस्थित रहे।



