मेरठ

मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अजय चौधरी ‘मीडिया आइकन अवार्ड 2026’ से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। एस्थेटिक इंटरनेशनल द्वारा मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एमआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मीडिया हेड अजय चौधरी को प्रतिष्ठित ‘मीडिया आइकन अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मीडिया एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में एस्थेटिक इंटरनेशनल के फाउंडर तन्मय शर्मा तथा एमआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन विष्णु शरण ने संयुक्त रूप से उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि अजय चौधरी पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स, संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, साथ ही मेरठ से उपज पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष भी हैं। अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें अब तक 100 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
इस उपलब्धि पर एमआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल तथा एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम के सीईओ रेहान अहमद ने अजय चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button