मेरठ

बूंदाबांदी से बदला मौसम, बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। रविवार को दिन में तेज बारिश शुरू हो गई अचानक आई बारिश के कारण लोग परेशान हो गए। लोग छुट्‌टी का दिन होने के कारण अपने कामों से सुबह से घर से बाहर निकले थे। अचानक घने बादल छा गए और बारिश आने के कारण, जो जहां था वहीं रुक गया।

बरसात से खुद को बचाने के लिए छत और कोना खोजने लगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वेस्ट यूपी के कई जिलों में बरसात हो सकती है। रविवार सुबह मेरठ का तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में यह 34 तक जाने की संभावना है। दोपहर में हवाएं चलने से बारिश होने के आसार नजर आए। बादल घिरते ही कई जगहों पर बिजली चली गई। पूरे वेस्ट यूपी में मानसून बढ़ने की संभावना भी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button