जिला मत्स्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गई। वहीं बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को वित्तीय वर्ष 2024- 25 में स्वीकृत योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई जिसके उपरांत उनके द्वारा तालाब बंदोबस्ती, मत्स्य बीज उत्पादकों को स्पांन की आपूर्ति, मत्स्य बीज उत्पादकों को फीड की आपूर्ति, मत्स्य बीज उत्पादकों को जाल की आपूर्ति, जलाशय में मेजरकार्प मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन, वेदव्यास आवास योजना, मत्स्य प्रसार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण योजना, तालाब एवं जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, केज कल्चर विस्तार, फीड बेस्ड फिशरीज, मत्स्य पालन, तालाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार, मत्स्य प्रसार प्रशिक्षण एवं अनुसंधान योजना, मत्स्य विपणन योजना के तहत अब तक हुए कार्य के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस संबंध में उपायुक्त ने जिले में सुंदरडैम सहित कुसुम घाटी में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को लाभ देकर स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में वृहद रूप से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त के द्वारा बैठक के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को मत्स्य पालन हेतु योजना चिन्हित करने एवं रोजगार हेतु बढ़ावा की दिशा में किए जाने वाले कार्यों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी सुशील हंसदा एवं मत्स्य विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।



