गोड्डा

विश्व जनसंख्या दिवस पर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन शिविर का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर प्रखंड के अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पर अधिकारी सोनाराम हांसदा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर खालीद अंजुम, प्रखंड प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र कुमार पंडित द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। इसके अलावा शिविर में आए हुए नव दंपति, योग्य दंपति एवं परिवार नियोजन की विधि को अपनाने वाले दंपति को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ० खालिद अंजुम ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर जनसंख्या स्थिरता अभियान 2025 का आयोजन जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में दिनांक 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक किया जाना है। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 2025 का थीम है” विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपति की शान” उपरोक्त थीम का प्रचार- प्रचार निर्देशानुसार  प्रारंभिक चरण के समय से किया जाना है।
विश्व जनसंख्या दिवस के तहत कई दिशा निर्देश अंकित किए गए जिसमें अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य योजना तैयार कर विभिन्न कर्मियों यथा मेल हेल्थ वर्कर, एमपीडब्ल्यू, एएनएम, जीएनएम एवं साहिया को पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण हेतु लक्ष्य दिया जाए। इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग की आंगनवाड़ी सेविका, लाइवलीहुड मिशन की सखी मंडल तथा पंचायती राज का सहयोग प्राप्त करेंगे। वहीं ग्राम स्तर पर प्रत्येक साहिया द्वारा सास-बहू पट्टी सम्मेलन का आयोजन किया जाना है ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी वर्ग को तैयार किया जा सके।साहिया द्वारा किए जाने वाले योग्य दंपति के अधतन सूची के अनुरूप वर्तमान में कोई भी विधि का उपयोग नहीं करने वाले योग्य दंपतीयों को चिन्हित कर परिवार नियोजन के कोई एक साधन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
वहीं अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्र सहिया द्वारा अन्य अस्थाई सामानों जैसे कंडोम, माला-एन एजीपील्स, पीकेटी का वितरण सुनिश्चित किया जाए। प्रचार- प्रसार के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत हैंड बिल पंपलेट का वितरण भी लाभुकों के बीच किया जाए। सारथी ऑन व्हील, स्वास्थ्य मेला रथ इत्यादि के द्वारा दूरस्थ गांव पंचायत टोला आदि का रूप चार्ट बनाकर भ्रमण करेंगे एवं योग्य दंपति को परिवार नियोजन के परामर्श के उपरांत उपयुक्त विधि दिया जाना सूचित करेंगे। सारथी ऑन व्हील रथ, ऑटो- ई रिक्शा से सभी प्रखंडों में प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिला द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले आईईसी सामग्री का प्रदर्शन सभी संस्थाओं में करेंगे। यदि पूर्व से प्रखंड स्तरीय स्टोर में कोई आईईसी परिवार नियोजन से संबंधित रखा हुआ है तो उसे भी अधिक से अधिक जगह पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे। इस पूरे अभियान में महिला बंधकरण एवं पुरुष नसबंदी की शत प्रतिशत उपलब्धि के साथ-साथ आईयूसीडीपीपी आईसीडी एवं अंतर को अधिक उपयोगिता सुनिश्चित किया जाना है। मौक पर पटेल राम, सफदर अली, राजीव कुमार, मुकेश कुमार पीयूष प्रभाकर, कनकलता सोरेन, नवल कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button