गोड्डा
डीसी ने जिला कृषि विभाग से संबंधित की समीक्षा बैठक
कहा- लंबित केसीसी से संबंधित आवेदन पर बैंकवार जानकारी प्राप्त कर तुरंत करें निष्पादित।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला कृषि विभाग, गोड्डा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा बिरसा बीज विनिमय एवं वितरण योजनान्तर्गत बीज प्राप्ति एवं वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना अन्तर्गत बीज प्राप्ति एवं वितरण, (एनएफएसएनएम) नेशनल फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन मिशन) योजना अन्तर्गत बीज प्राप्ति एवं वितरण, केसीसी, पीएम कुसुम (प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान) योजना, नेशनल प्रोजेक्ट ऑन सोएल हेल्थ एंड फर्टिलिटी से संबंधित प्रतिवेदन आरकेवीवाई-पीडीएमसी योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, वर्षापात एवं आच्छादन से प्राप्त प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं संबंधित बैकों के अधिकारियों से किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई एवं उपायुक्त ने केसीसी से संबंधित लंबित आवेदन पर बैंकवार जानकारी प्राप्त कर उन्हें तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया। बैठक में खरीफ मौसम में बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, किसानों को ऋण उपलब्धता की प्रगति, किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण एवं जागरूकता सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
उपायुक्त ने कृषि के साथ-साथ पशुपालन, बकरीपालन जैसी मल्टीपल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया जिससे किसानों की आय के स्रोत में वृद्धि हो सके। उन्होने एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जिससे किसानों को योजनाओं से सामूहिक रूप से जोड़ा जा सके और उनके उत्पाद को बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराया जाए साथ ही मॉडल फार्म विकसित किए जाने और किसानों को नई व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से परिचित कराने की बात कही गई ताकि उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों में सुधार हो सके।मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार, एलडीएम चंदन कुमार चौहान, सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, संबंधित बैंकों के अधिकारीगण मौजूद थे।



