बरेली
अखंड भारत के लिए सम्राट अशोक की शासन व्यवस्था व मार्ग को अपनाना होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : गांधी उद्यान परिसर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की स्मृति में विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन अशोक महान सेवा संघ द्वारा किया गया कार्यक्रम में महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि महान सम्राट अशोक की शासन के समय भारत अखंड भारत था, एम0एल0 सी0 बोहरन लाल मौर्य ने कहा महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक के शासन व्यवस्था में पशु पक्षी सभी का ध्यान रखा गया प्रमुख वक्ता सुरेंद्र सोनकर जी ने कहा विशाल तिरंगे के नीचे सम्राट अशोक की जयंती का कार्यक्रम प्रशंसनीय है !
डा0अनीस बेग ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारत के महान राजा रहे पवन सक्सेना जी ने कहा कि महान सम्राट अशोक के जीवन को पढ़ना और समझना होगा और उनके बताएं मार्ग पर चलना होगा ! कार्यक्रम में श्रीमती ममता मोर्य जी को वशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त बीनू मौर्य , उर्मिला शाक्य, गीता मौर्य, राधिका मौर्य, मंजू मौर्य, को सामाजिक कार्य के लिए स्मृति चिन्ह एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया आर0के0 मौर्य, मगनपाल मौर्य, डॉ तपेश मौर्य, डॉ सुरेंद्र मोर्य, डॉ अमित कुशवाहा, डॉ राकेश कुशवाहा, डॉ भूपचंद मौर्य,डॉ जितेंद्र शाक्य का विशेष संरक्षण सहयोग अशोक महान सेवा संघ के लिए रहा इंजीनियर अनीस अहमद, कदीर अहमद, अशोक यादव, उमेश प्रजापति, जितेंद्र मुंडे आशु साहू, वीर कनौजिया, अनूप सागर, ओमपाल प्रजापति मीडिया प्रभारी पवन कालरा उपस्थित रहे ! कार्यक्रम का संचालन उपस्थित सभी महानुभावों, मातृशक्ति का अंत में आभार अशोक महान सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष गोविंद सैनी द्वारा किया गया !



