गढ़वा

एसडीओ प्रभाकर मिर्धा का औचक निरीक्षण।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य निजी क्लीनिक पैथोलॉजी पर व्यवस्था जांची ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गढ़वा : श्री वंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान चिकित्सक मरिज का इलाज करते पाए गए साथ ही सब ठीक पाया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह से जानकारी ली और सही तरीके से अस्पताल संचालन का निर्देश दिया, तत्पश्चात आर्य पैथोलॉजी लैब,जय गुरु मेडिकल का भी जांच किया। आर्य पैथोलॉजी के संचालक वेद प्रकाश आर्य से लैब संबंधित जानकारी ली। जय गुरु मेडिकल के संचालक डॉ रविशंकर दास से पुछताछ किया. पुछा गया पुरे दिन कितने मरीज का इलाज करते हैं। डॉ दास ने बताया तीस से चालीस मरीज का इलाज करते हैं। मेडिकल दूकान का भी जांच किया।
वहीं जांच की भनक लगते ही अवैध तरीके से हो रहे संचालित मॉडर्न पैथोलॉजी , सूरज पैथोलॉजी ने अपना दुकान का शटर बंद कर भाग खड़े हुए।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button