बेतुल
बैतूल भ्रष्टाचार में डूबा पीडब्ल्यूडी विभाग
बैतूल आमला मार्ग के बरसाली में सीसी सड़क निर्माण में जमकर लगाए जा रहा है पलीता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
आमला। बैतूल आमला मार्ग पर बरसाली में सीसी सड़क निर्माण कार्य में धांधली की जा रही है। सड़क निर्माण में बाइब्रेटर का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता नही रहेगी है। नागरिकों ने प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है जागरूक नागरिकों ने बताया कि सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। लम्बी मांगो के बाद अधूरी सड़क निर्माण का कार्य पांच साल बाद शुरू किया गया है, लेकिन इसमें भी घांधली की जा रही पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बैतूल से बासखाया सीसी सड़क निर्माण 72 किलोमीटर पांच साल पहले करवाया गया था। लेकिन बरसाली ग्राम के समीप दो स्थानों में सड़क का निर्माण सीमांकन नहीं होने के कारण नहीं हो पाया था। सैकड़ो मीटर सड़क का निर्माण कार्य आर एस के कंट्रकशन कम्पनी द्वारा अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन इसमें भी जमकर धांधली की जा रही है। नागरिकों ने प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है और कहा है कि सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग की निर्माण करवाई गई सड़को मे भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है बरसाली में भी ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा मौके पर विभाग के सब इंजीनियर के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी



