बेतुल

बैतूल मानव श्रंखला, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

पर्यावरण पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। पर्यावरण पखवाड़ा एक ऐसा 15-दिवसीय विशेष अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, और प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। भारत में आमतौर पर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के आसपास पर्यावरण पखवाड़े का आयोजन किया जाता है। सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा  में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान भोपाल की योजनानुसार 1 अगस्त से 15 अगस्त तक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने हेतु पर्यावरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला निर्माण कर आसपास के क्षेत्र में घूमकर लोगों को संदेश दिया । विद्यालय में रंगोली बनाकर, विभिन्न रंगों के माध्यम से चित्रकला, निबंध, नुक्कड़ नाटक एवं छात्रों के द्वारा पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता फैलाना लोगों को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और पर्यावरण के नुकसान के प्रति सचेत करना। वृक्षारोपण अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेना।  जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी-अपनी रुचि अनुसार हिस्सा लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button