बागपत

पंचमुखी मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बड़ौत/बागपत : संस्कृत महाविद्यालय स्थित पंचमुखी मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच के नगर संयोजक फोनू शर्मा तथा विद्यालय के 51 बटुकों के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता विश् एवं राजू, जो हरिद्वार से 81 लीटर गंगाजल लेकर बड़ौत नगर पहुंचे, का भव्य स्वागत किया गया।

पंचमुखी मंदिर पहुंचने पर गंगाजल कलश लेकर आए कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन पर पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर लक्ष्मी नगर सह-संयोजक राधेश्याम फौजीजिला संयोजक रकम सिंह सोलंकीजिला समन्वयक प्रमुख अजय निरवालजिला सह-संयोजक सोनू जैनजिला कोषाध्यक्ष मनोज जैनजिला सह-समन्वयक प्रमुख नीरज मास्टरजिला सह-संयोजक विशाल जैनराजीवसचिन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में स्वदेशी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button