9 कर्मियों को एमएसीपी तथा 5 कर्मियो का सेवा संपुष्टि की मिलेगी लाभ
9 employees will get the benefit of MACP and 5 employees will get the benefit of service confirmation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक की। बैठक में कुल 09 कर्मियों को एमएसीपी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रधान सहायक, लिपिक,ग्राम सेविका व अनुसेवक शामिल हैं। विदित हो कि एमएसीपी का लाभ वैसे कर्मियों को दिया जाता है जिनकी संतोषप्रद सेवाकाल दस वर्ष पूरा हो चुका है। बैठक के दौरान जिन कर्मियों का संतोषप्रद सेवा 10 वर्ष पूरा हो गया था,उन्हें प्रथम एमएसीपी का लाभ,जिनका सेवा 20 वर्ष उन्हें द्वितीय एमएसीपी और जिनकी सेवा 30 वर्ष पूरा हो चुका था, उन्हें तृतीय एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया हैं। साथ ही सेवा संपुष्टि में 5 कर्मियो की सेवा संपुष्टि की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह उपस्थित रहे।



