बरेली

बरेली बवाल के मास्टरमाइंड डॉ. नफीस और उसके बेटे को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेजा 

अब  81 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । बवाल के मामले में आरोपी डॉ. नफीस खां और उसके बेटे फरमान समेत आठ और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बुधवार को कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। यह दोनों शाहजहांपुर जनपद के रहने वाले हैं। बवाल के बाद से अब तक कुल 81 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस का फोकस उन लोगों पर है, जिन्होंने भीड़ को जुटाने और उकसाने की कोशिश की थी। एसएसपी के मुताबिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि 26 सितंबर के दिन शुक्रवार को नमाज का वक्त बदला गया था। मौलाना तौकीर का वीडियो जारी होने के बाद यह मैसेज फैलाया गया था कि जुमे की नमाज एक बजे होगी। आमतौर पर यहां साढ़े 12 बजे से पौने चार बजे नमाज होती है। इससे यह स्पष्ट है कि साजिश के तहत नमाज का वक्त बदला गया ताकि ज्यादा से ज्यादा भीड़ इस्लामिया मैदान की तरफ पहुंचे। अब तक जो जेल भेजे गए हैं, उनमें तीन आरोपी दूसरे प्रदेशों के हैं। इनके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। एसएसपी ने बताया कि जिले में धारा 163 लागू है, जिसका पूरी तरह पालन कराया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तो में डा0 नफीस खाँ पुत्र अब्दुल वहीद खाँ निवासी मोहल्ला कंघी टोला थाना किला बरेली, फरहान खाँ पुत्र नफीस खाँ आदि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से एक अदद काला बैग जिसमें एक अदद लैपटाप, एक अदद मोबाइल बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि इनकी भूमिका डॉ नफीस द्वारा अभियुक्त नदीम के साथ मिलकर षड्यन्त्र के तहत  एक दिवस पूर्व कॉल वापस करने का पत्र जारी कर पुनः उसका खण्डन कर प्रशासन को गुमराह करते हुए इस्लामिया ग्राउण्ड पर जमा होने हेतु विधि विरूद्ध भीड एकत्रित की गयी। इसके अलावा मुख्य भूमिका में अभियुक्त फरहान जो कि डा0 नफीस का पुत्र है उसके द्वारा IMC की फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पेज जारी किया। जिसमे बीते शुक्रवार को इस्लामियाँ ग्राउण्ड पर सैलाब की तरह एकत्रित होने तथा लोगो का जमावड़ा करने हेतु लगातार अपील की गयी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button