
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। प्रखंड अंतर्गत अकासी पंचायत के बरमसिया गांव में बीते शुक्रवार हुए आंधी तूफान बारिश ओलावृष्टि के दौरान खजूर के पेड़ मे वज्रपात से गांव निवासी विनोद सोरेन के फूस मकान में बिजली बोर्ड ब्लास्ट हो जाने के बाद घर में आग लग गई। वज्रपात की झटके से पीड़ित विनोद सोरेन की गर्भवती पत्नी रोशमेरी हेंब्रम की पैर एवं हाथ झुलस गई। देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखे धान चावल गेहूं सरसों एवं सोने चांदी की जेवरात और खाना बनाने की सामग्री पांच हजार रुपए एवं कपड़ा जल गया।अगलगी की घटना में तकरीबन दो लाख रुपए की नुकसान होने की बात कहीं जा रही है। हालांकि घर में लगी आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
क्या कहते है अंचल अधिकारी
सीओ अमित किस्कू ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को जांच रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आपदा के तहत सरकारी नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।



