
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा शहर सहित आसपास के क्षेत्र में ईद उल फितर बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर हजारों लोगों ने मस्जिदों मे नमाज अता की और अमन चैन की दुआ मांगी नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले लग ईद की बधाई दी । समीपवर्ती ग्राम पेहल की मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज मौलाना अहमद कासमी ने अता कराई गई। इस मौके पर हाजी बनवारी खान,जुम्मा खान,मदार खान, पप्पी खान,शकुर खान, रहमू,हारून, आमीन,सुन्नत खान, अकबर खान,मुहम्मद तारिक उपस्थित रहे उधर, शहर के बूढावली स्थित ईदगाह में मौलाना इसब खान ने नमाज अता कराई,इस मौके पर अलीमुद्दीन,छंगा, परवेज आलम,असलम, हबीब, जाकर हुसैन, नवीन आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे .शहर के सिवाना रोड स्थित ठेकड़ा स्थित मस्जिद में मौलाना अब्दुल शकुर ने नमाज अता कराई हाजी यूनुस, भूर्रा, हब्बू, जमालूद्दीन,सरदारा,वली मोहम्मद,हाजी शरीफ,हारून, खुर्शीद फौजी, अनिल तेली,महमूद खां सहित काफ़ी संख्या में लोगो ने नमाज अता कर एक दूसरे को बधाई दी.



