बालाघाट
आज से एक्सप्रेस और लोकल ट्रेने होगी प्रभावित, रीवा-ईतवारी परिवर्तित मार्ग से चलेगी
गोंदिया नहीं जाएगी ट्रेन, बिरसोला तक चलेगी लोकल ट्रेन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट से होकर रवाना होने वाली रीवा-इतवारी एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों पर गोंदिया स्टेशन में काम के चलते गोंदिया स्टेशन तक ट्रेन संचालन पर ब्रेक लगाया है।
रीवा-ईतवारी ट्रेन जहां परिवर्तित मार्ग से होकर रवाना होगी। वहीं जिले से गोंदिया के बीच चलने वाली लोकल ट्रेने केवल बिरसोला स्टेशन तक ही जाएगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आने वाले गोदिया स्टेशन लाईन संख्या 06 में वॉशेबल एप्रन कार्य के चलते कई ट्रेनो के परिचालन, प्रभावित हुआ है। जिसमें व्हाया बालाघाट से होकर चलने वाली रीवा-ईतवारी एक्सप्रेस के अलावा लोकल ट्रेने भी शामिल है।
रीवा इतवारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
बालाघाट से होकर रवाना होने वाली रीवा-ईतवारी एक्सप्रेस के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। रीवा से छूटने वाली रीवा-इतवारी 4,6,9,11,13,16 और 18 मई को परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघट होते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी तक चलेगी। वहीं यही ट्रेन ईतवारी से 03,05,07,10,12,14,17 और 19 मई को इसी रूट से चलेगी। वहीं जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 51707 और 51708, 03 से 22 मई तक बिरसोला और बिरसोला से जबलपुर तक चलेगी। इसी प्रकार जिले के कटंगी-तिरोड़ी ट्रेन वाली लोकल ट्रेन क्रमांक 68813 गोंदिया-तिरोड़ी, 68814 तिरोड़ी-गोंदिया, 68809 गोंदिया से तिरोड़ी, 68810 तिरोड़ी से गोंदिया, 68811 गोंदिया से कटंगी, 68812 कटंगी से गोंदिया, 78803 गोंदिया से कटंगी, 78804 कटंगी से गोंदिया, 78805 गोंदिया से कटंगी, 78806 कटंगी से गोंदिया, 78809 गोंदिया से कटंगी और 78810 कटंगी से गोंदिया के बीच चलने वाली डेमु ट्रेन बिरसोला से गोंदिया तक रद्ध रहेगी।
.
इन्होने कहा:-
गोंदिया स्टेशन में रेलवे के कार्य के चलते रीवा-इतवारी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग और लोकल ट्रेन को बिरसोला से गोंदिया के बीच रद्ध किया है।
कृष्णकुमार चौधरी
स्टेशन मास्टर बालाघाट

