झुंझुनू
जयंती एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न सामाजिक समानता व सदभाव का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
नीमकाथाना। डॉ भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में रविवार को गणेश्वर में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया गया। समारोह से पूर्व कस्बे में शानदार प्रभात फेरी का संचालन भी किया गया जिसमें ऊंट, घोड़े, डीजे के साथ झांकियां निकाली गई। इस दौरान समाज की बेटियों ने महात्मा गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्री बाई फुले, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर, साहूजी महाराज, बिरसा मुंडा, शहीद भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद आदि महापुरुषों की फोटो हाथ में लेकर सामाजिक सदभाव का संदेश भी दिया। इस दौरान जगह जगह प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा एवं जलपान की व्यवस्था के साथ विभिन्न समाजों द्वारा सम्मान भी किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा रहे। जबकि अध्यक्षता नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने की। साथ ही पूर्व विधायक रमेश चंद खंडेलवाल, कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव मंजू सैनी, जिलाध्यक्ष प्रोफेसर जी एन घसिया, ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार, मेघवंश जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रणजीत महरानियां, महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष ताराचंद सैनी, माली सैनी समाज संस्थान के अध्यक्ष गुलाब चंद सैनी, धानका समाज विकास समिति के जिला महासचिव रोशन लाल खर्रा, देव सेना के प्रतिनिधि मुकेश गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता गिगराज जोडली, युवनेता विनोद भूदौली सहित कई गणमान्य लोग बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहकर अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज की बेटियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की।
प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान
समारोह के दौरान अंतराष्ट्रीय पहलवान कोमल वर्मा की माता प्रेमदेवी सहित विभिन्न खिलाड़ियों, शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों, राजकीय सेवा में चयनित कार्मिकों का सम्मान भी किया गया एवं रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के साथ साथ डॉ अंबेडकर संस्थान जुगलपुरा के अध्यक्ष कालूराम गोठवाल, पचलंगी के मनोज कुमार वर्मा, बागोली के भंवर लाल बॉयल, उमराव वर्मा सहित कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान कर उत्साह वर्धन भी किया गया।
भामाशाहों ने खुलकर की सहयोग की घोषणा
समारोह के दौरान विधायक सुरेश मोदी ने लाइब्रेरी बनाने एवं समारोह में 11 हजार रुपए सहयोग की घोषणा की। साथ ही पूर्व सरपंच बाबूलाल सैनी ने टेंट का संपूर्ण खर्चे का जिम्मा उठाया। वही भामाशाह महावीर नायक ने संपूर्ण जलपान की व्यवस्था की। प्रोपर्टी व्यवसायी उदयभान कालावत ने 21 हजार रुपए, अधीक्षण अभियंता गोपाल कालावत ने 16 हजार रुपए सहित कई भामाशाहों ने दिल खोलकर घोषणा की। समारोह का मंच संचालन प्रोफेसर देवी प्रसाद वर्मा एवं रोहिताश मानौतियां ने किया।
समारोह में राजवीर कालावत, हेमराज कालावत, प्रभुदयाल कालावत, मूलचंद कालावत, बाबूलाल वर्मा, रोहिताश कालावत, भोजराज कालावत, छगन लाल शास्त्री, सुभाष चंद सिंघल, भगवान सहाय बौद्ध सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे साथ ही हंसराज कालावत, लोकेश कालावत, अशोक कलावत, कृष्ण कुमार, मुकेश कालावत, मनीषा कालावत आदि युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस सफल आयोजन के लिए संस्थान के अध्यक्ष रुडमल वर्मा, उपाध्यक्ष सांवरमल सोलंकी, महासचिव वेदप्रकाश कालावत, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कलावत सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने अतिथियों का माला, साफा व मोमेंटो भेंटकर स्वागत सम्मान किया।



