धनबाद

फसल सुरक्षा हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन

Successful organization of two-day training for Successful organization of two-day training for crop protectioncrop protection

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल प्रखंड के खुटहरी एवं महासिंहपुर पंचायत में कृषकों के लिए दो दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। दोनों पंचायतों में कुल 48-48 किसानों ने भाग लेकर कृषि विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।यह प्रशिक्षण कृषक उपकार लाइवलीहुड अपलिफ्टमेंट द्वारा संचालित एग्री क्लीनिक सेंटर, राजमहल के सौजन्य से आयोजित किया गया कार्यक्रम में कृषि समन्वयक निकेश कुमार एवं प्रशिक्षक दीपक कुमार द्वारा किसानों को फसल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान किसानों को विशेष रूप से निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई बीज उपचार की प्रक्रिया एवं लाभ
मृदा स्वास्थ्य कार्ड Soil Health Card का महत्व फसलों में पाए जाने वाले हानिकारक कीट एवं रोगों की पहचान एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन IPM की तकनीकें सुरक्षित एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के उपाय इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना,उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करना तथा कृषि कार्यों को अधिक वैज्ञानिक एवं टिकाऊ बनाना था।जिला प्रशासन द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button