अमरोहा

अमरोहा में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

आरोपी तहेरा भाई गिरफ्तार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस अपराध का आरोपी बच्ची का तहेरा भाई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर रजबपुर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी तहेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाही शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार अभी जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button