शहरकोल–पियादापुर, पाकुड़ बाईपास निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की पहल तेज
District administration intensifies efforts regarding the construction of the Shaharkol–Piyadapur and Pakur bypass.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला प्रशासन, पाकुड़ के विशेष प्रयासों से शहरकोल–पियादापुर, पाकुड़ बाईपास निर्माण परियोजना को पुनर्स्थापित किया गया है। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उपायुक्त, पाकुड़ मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा संबंधित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परियोजना के कार्य में तेजी लाने एवं इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के उद्देश्य से उपायुक्त द्वारा एक विशेष कमिटी का भी गठन किया गया है। यह बाईपास परियोजना जिले के विकास, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा आमजनों की सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जिलेवासियों को जल्द ही इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की सौगात मिलने की उम्मीद है।



