
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मालदा डिवीजन ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह की देखरेख में साहिबगंज,पीरपैंती,साहिबगंज तालझारी,तिनपहाड़ खंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।इस दौरान 63431साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर,13409 मालदा टाउन किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस15658 ब्रह्मपुत्र मेल,13403वनांचल एक्सप्रेस और13032 जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेनों की जांच की गई।वाणिज्यिक कर्मचारियों और आरपीएफ जवानों ने संयुक्त रूप से जांच में अवैध यात्रा के45मामले पकड़े और15,000रुपये का जुर्माना वसूला।यात्रियों को रेलवन ऐप के जरिए टिकट बुक करने की सलाह दी गई ताकि वे सुविधाजनक और कागज रहित यात्रा कर सकें।मालदा विभाग ने अपील की है कि यात्री असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।



