गोड्डा
जेटेट नियमावली में कुड़मालि विषय को शामिल कराने के लिए कुड़मि समाज का बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के भाषा नियमावली में कुड़माली भाषा को गोड्डा समेत पूरे संथाल परगना के भाषा सूची में कुड़माली को शामिल नहीं किया गया है। शामिल कराने हेतु गोड्डा जिला के रंगमटिया में कुड़मी समाज के प्रबुद्धगणों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र महतो ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया विगत दिनों में अपनी मातृभाषा को शामिल कराने हेतु जल्द ही जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने, झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का रणनीति बनाया गया। इसी के साथ जिला मुख्यालय में जिला उपायुक्त, स्थानीय विधायक सह मंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया एवं सर्वसम्मति से समाज का मासिक बैठक का निर्णय हुआ। बैठक में संजीव महतो ने बताया कि गोड्डा समेत संथाल परगना में हर मौके पर सरकार कुड़मालि के साथ सौतेला व्यवहार करते रही है। इस संबंध में समाज द्वारा बार बार विभिन्न तरीके से आग्रह के बावजूद कुड़मि समुदाय के मातृभाषा से छेड़छाड़ के विरूद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी जायेगी। बैठक में रविन्द्र महतो ने कहा कि आंदोलन के साथ-साथ जरूरत पड़ी तो न्यायालय का भी चौखट पर समाज जायेगा। मौके पर रविंद्र महतो, संजीव महतो, दीपक महतो, संजय महतो, खगेश महतो, दिनेश कुमार महतो, मालेश्वर महतो, खगेंद्र कुमार महतो, अजय कुमार महतो, गौतम कुमार महतो, विजय महतो, राकेश महतो, अविनाश महतो, करमचंद महतो, महेश महतो, अजय महतो, पंकज महतो, मुन्ना महतो, चतुर्भुज महतो, नितेश बसरिआर, बर्जून महतो, हीरालाल महतो, सुबोध महतो, चंचला महतो, प्रेमलता महतो, मनबहाल महतो, बजरंग महतो, मिथिलेश महतो, देवल महतो, अमित महतो, राजा महतो, वीरेन्द्र महतो, बबलू महतो आदि उपस्थित थे।



