
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : तेंदुए का आतंक जारी है। ताजा मामले में तेंदुए ने अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव उकसी में एक किसान पर हमला कर दिया। घायल किसान की पहचान गांव मोढी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है।खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर प्रवीण को तेंदुए से बचाया। घायल किसान को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना पिछले कुछ दिनों में तेंदुए द्वारा किए गए हमलों की श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले तेंदुए ने छह लोगों पर हमला किया था, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन हमलों के कारण क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है। लोग अकेले खेतों में जाने से डर रहे हैं। वन विभाग अभी तक इस तेंदुए को पकड़ने में असफल रहा है।



