बेतुल

बैतूल मुख्यमंत्री के बैतूल दौरे से पहले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

सुबह घरों से उठाकर ले गई पुलिस

छात्र संघ चुनाव और राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर करना था विरोध
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल दौरे से पहले पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला उपाध्यक्ष निलेश धुर्वे सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। एनएसयूआई का आरोप है कि शनिवार सुबह कार्यकर्ताओं को बिना सूचना दिए सोते समय उनके घरों से उठाकर पुलिस कोतवाली ले गई। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान निलेश धुर्वे द्वारा विरोध का आह्वान किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं को नजरबंद और गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में अमन खान, नितिन बिस्वास, यश साहू, सुमित अकोले, संजय कोलकर, विकास मेहरा और देवेश आठवेकर सहित करीब एक दर्जन अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। एनएसयूआई ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विरोध से इतना डर गए हैं कि सरकारी तंत्र का उपयोग कर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कराया जा रहा है।
एनएसयूआई की मांग है कि भाजपा जैफरी एपस्टीन से जुड़े व्यक्ति को मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव के नामांकन से हटाए और हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए प्रदेश में जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराए जाएं। संगठन ने कहा कि ये दोनों मांगें प्रदेश के युवाओं और छात्रों से जुड़ी हैं।
जिला उपाध्यक्ष निलेश धुर्वे ने बताया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर युवाओं के लिए रोजगार, प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराने और बैतूल मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह शासकीय मोड पर संचालित करने की मांग रखना चाहते थे। संगठन का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने का अवसर भी नहीं दिया गया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button