रामपुर शाहबाद

शाहबाद में तैनात हेड कांस्टेबल की बिजनौर सड़क हादसे में मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। एक सप्ताह पूर्व छुट्टी पर गए थाना शाहबाद में तैनात हैंड कांस्टेबल अनुज कुमार की शुक्रवार की रात 11:00 बजे ड्यूटी पर वापस लौटते समय हल्दौर के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई । शाहबाद थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि अनुज कुमार थाना शाहबाद में तैनात थे 2011 बैच में भर्ती अनुज कुमार उम्र 36 वर्ष निवासी चिंकारा ग्राम मारूफपुर थाना हमीरपुर दीपा जनपद बिजनौर एक सप्ताह पूर्व छुट्टी पर अपने घर गए थे वहां से ड्यूटी पर बाइक से वापस लौटते समय। हल्दौर के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे ट्रक और बाइक दुर्घटना में अनुज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई अनुज कुमार की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया हेड कांस्टेबल अनुज कुमार की मौत की खबर सुनते ही पुलिस विभाग में भी शोक व्यक्त किया गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button