जेएलकेएम चन्दनकियारी प्रखण्ड सचिव मनोनीत होने पर अंकित कुम्भकार ने जताया आभार
किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने अपनी पुरी टीम के साथ अंकित कुम्भकार को किया भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा कि मजबूत व सशक्त कमिटी निर्माण व केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम कुमार महतो की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने कि कड़ी में गठित चन्दनकियारी प्रखण्ड कमिटी में शनिवार को प्रखण्ड के आसनबनी गांव निवासी अंकित कुम्भकार को प्रखण्ड सचिव पद पर मनोनीत किए जाने से गांव में खुशियों की माहोल बन गया। वहीं किसान नेता सह चन्दनकियारी के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने अपनी पुरी टीम के साथ आसनबनी स्थित तिरंगा मोड़ में अंकित कुम्भकार को माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए। कहा कि अंकित कुम्भकार की राजनीतिक सक्रियता की सचिव पद की प्रमाण है।
वहीं अंकित कुम्भकार ने जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो समेत उनकी पुरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए। आपने शुभचिंतकों की मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर सुरज मांझी, दुर्गा चरण महतो, मनोज कुमार बाउरी, बीरबल बाउरी, प्रदीप कुमार गोस्वामी आदि शामिल रहे।



