ललितपुर

 संचारी रोग हमारी जीवनशैली पर भी गंभीर असर डालता हैं : डा.दिवाकर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। महर्षि चरक जयंती पर स्थानीय होटल में नीमा एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.अरविंद दिवाकर मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता डा.एस.पी.पाठक ने व संचालन डा.दीपक चौबे ने किया। इस दौरान महर्षि चरक के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। डा.पाठक ने कहा कि महर्षि चरक द्वारा बताए हुए चिकित्सा सूत्र जो कि चरक संहिता में संकलित हैं। वह आज के युग में भी प्रासंगिक हैं, जिनका उपयोग कर स्वस्थ व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकता है। बीमार व्यक्ति अपनी व्याधियों से मुक्त होकर स्वस्थ हो सकता है। डा.अरविंद दिवाकर ने कहा संक्रामक बीमारियां न केवल हमारी सेहत बल्कि जीवनशैली पर भी गंभीर असर डालती हैं। ये रोग एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैल सकते हैं और कई बार महामारी का रूप भी ले सकते हैं। संचारी रोग वे बीमारियाँ होती हैं जो वायरस, बैक्टीरिया, फंगस या परजीवियों के कारण होती हैं और एक व्यक्ति से दूसरे में सीधे या परोक्ष रूप से फैल सकती हैं। संचारी रोगों के मुख्य कारण वायरस जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, कोरोना, बैक्टीरिया जैसे टीबी, डायरिया, फंगस जैसे दाद स्किन इंफेक्शन, परजीवी जैसे मलेरिया, गन्दा पानी और भोजन करने से बीमार व्यक्ति के संपर्क से संचारी रोग फैलने लगता है इसके प्रमुख लक्षण लगातार बुखार जुखाम खांसी, गले में खराश, थकान और शरीर दर्द, डायरिया या उल्टी, त्वचा पर चकत्ते या रैशेज, सांस लेने में तकलीफ आदि बचाव के लिए तुलसी, अदरक और हल्दी का सेवन, हाथों की नियमित सफाई और सैनिटाइजेशन, भीड़भाड़ से बचाव, उबला या फिल्टर्ड पानी पिएं, 8 घंटे की नींद और पौष्टिक आहार लें। संक्रमण के समय अलग कमरे में रहें। कार्यक्रम में डा.एम.एस.तोमर, डा. अमिताभ पाराशर, डा.आर.सी.साहू, डा.विवेक सक्सेना, डा.रानी श्रीवास्तव, डा.अनूप श्रीवास्तव, डा.सुदीप श्रीवास्तव, डा.रानी सिंह, डा.गजेंद्र सिंह चौहान, डा.नितिन द्विवेदी, डा.नीरज पाराशर, डा.शशांक पाठक, डा.स्वामी प्रसाद, डा.अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button