नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोनी तहसील में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों ने पारदर्शी और परिणाम-उन्मुख कार्यवाही पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता एडीएम एल/ए विवेक मिश्र और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम दीपक सिंघनवाल ने की।
सुनवाई के दौरान कुल 56 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों पर विभागीय टीमों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
मोदीनगर तहसील : 103 शिकायतें, 4 का मौके पर निस्तारण
समाधान दिवस कार्यक्रम मोदीनगर तहसील में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यहां 103 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 शिकायतों का तत्काल निपटारा किया गया
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के स्थलीय निरीक्षण योग्य मामलों में अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाए और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हो।
एसडीएम अजीत सिंह, एसीपी मोदीनगर, तहसीलदार, पुलिस एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे
सदर तहसील : 48 शिकायतें, 12 का तत्काल निस्तारण
सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मेरठ मंडल के आयुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने की।
यहां 48 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से 12 शिकायतें स्थल पर ही निस्तारित की गईं। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समयसीमा और पारदर्शिता के साथ किया जाए।
कार्यक्रम में जीडीए उपाध्यक्ष नन्दकिशोर कलाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एसडीएम अरुण दीक्षित सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
जिला-स्तरीय समापन रिपोर्ट : कुल 207 शिकायतें प्राप्त 20का मौके पर ही त्वरित निस्तारण
लोनी, मोदीनगर और सदर—तीनों तहसीलों में मिले आंकड़ों के अनुसार कुल 207 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 20 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के मानकों के साथ किया जाएगा।


