बारिश के चलते पूरा मार्ग तालाब में बदल गया

बरेली। भले ही दिल खोलकर आम-जन-मानस को शिक्षा -चिकित्सा की बेहतर सुविधाएं देने को वजट दे रहीं हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन उस पर पूरी तरह पलीता लगाने में जुटा है जिसका उदाहरण विकास खंड बिथरी चैनपुर राजकीय इंटर कॉलेज बालीपुर अहमदपुर में पंजीकृत 472 छात्र -छात्राएं पंजीकृत हैं। उनके जाने का रास्ता कच्चा है।रास्ते के बीच में कुंंआ है । बारिश के चलते पूरा मार्ग तालाब में बदल गया है। कालेज में प्रधानाचार्य वेदप्रकाश गौतम के अलावा छह महिला शिक्षाएं एवं तीन पुरूष स्टाफ तैनात है।जिसे कालेज तक पहुंचने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीएम पोर्टल,से लेकर जिले के आलाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से स्कूल प्रशासन ने मार्ग दुरुस्त कराने की गुहार लगाई लेकिन किसी के कान पर जू तक नहीं रेगी। सभी को हादसों का इंतजार है। ग्रामीणों में भी बच्चों को कालेज पढ़ने भेजने में हर वक्त हादसे का खौफ बना रहता है।





