झामुमो समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में पंकज मिश्रा का रोड शो
Pankaj Mishra's road show in support of JMM supported candidate

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो समर्थित उम्मीदवार रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान के समर्थन में पार्टी के केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने साहिबगंज में भव्य रोड शो किया।रोड शो के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख चौक-चौराहों पर समर्थकों की भीड़ उमड़ी।इस दौरान पंकज मिश्रा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव सिर्फ प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं,बल्कि शहर के विकास की दिशा तय करने का भी महत्वपूर्ण मौका है।उन्होंने कहा कि रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे हैं,और स्थानीय समस्याओ जैसे जल निकासी,सड़क मरम्मत,सफाई व्यवस्था और पेयजल संकट को प्राथमिकता से उठाते रहे हैं।उन्होंने दावा किया कि झामुमो समर्थित उम्मीदवार आम लोगों की आवाज बनकर नगर परिषद में काम करेंगे और पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करेंगे।रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया,और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर विकास के पक्ष में निर्णय लेने की अपील की।वहीं रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने भी मतदाताओं को आश्वस्त किया कि यदि उन्हें जनसमर्थन मिला तो वे शहर के समग्र विकास,युवाओं के लिए रोजगारपरक पहल,स्वच्छता अभियान की मजबूती और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देंगे।मौक़े पर पूर्व विधायक ताला मरांडी,कांग्रेस नेता,संजीब शामू हेमब्रम,मो. कलीमुद्दीन,अरुण चौधरी,बास्की यादव,एखलाक नदीम,शाहजहां अंसारी,श्याम सुंदर पोद्दार ,मो. नोमान अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।



