सिंगरौली

 ग्राम पंचायत पिपरा झांपी के पुलिया में मार्बल-टाइल्स के नाम पर ₹1 लाख की भ्रष्टाचार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। ग्राम पंचायत पिपरा झांपी में सरपंच रंगीता खैरवार द्वारा पंचायत रिकॉर्ड के अनुसार सीताराम पंडित के घर के पास पुलिया निर्माण दिखाया गया है, जिस पर ₹1,00,000 खर्च बताया गया।
मार्बल और टाइल्स के नाम पर भुगतान,
पुलिया निर्माण में सामान्यतः गिट्टी, बालू और सीमेंट की जरूरत होती है, लेकिन भुगतान विवरण में मार्बल/ टाइल्स और खिड़की दरवाजा और पानी की पाइप का इस्तेमाल दिखाया गया है।
सीताराम पंडित के घर के पास किस पुलिया में मार्बल और टाइल्स, दरवाजा, खिड़की और पानी की पाइप लगी हैं? ग्रामीणों का कहना है कि मार्बल-टाइल्स तो दूर, ढंग से सीमेंट का उपयोग भी नहीं किया गया।
निजी निर्माण पर खर्च का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच अपने निजी घर का निर्माण करवा रही हैं और अपने घर के सामने फर्श बनवाया जा रहा है, जबकि पंचायत के विकास कार्य ठप पड़े हैं।
दलालों को लाभ, गांव का विकास ठप
ग्रामीणों का कहना है कि जिसको बिल का भुगतान किया गया है (Pari Construction company ) यह कोई और नहीं धर्मु ही है जिसको पहले भी उनके और उनकी पत्नी के खाते में पैसे जा चुके है । यह सरपंच के कथित दलालों में ही आते है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button