बेतुल

बैतूल सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक ने 23 शालाओं को दिए एक-एक पानी के कैंपर

खेड़ली बाजार संकुल केन्द्र में हुआ विदाई समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शासकीय प्राथमिक शाला केहलपुर (सीएसी) के प्राथमिक शिक्षक दिनेश कुमार साहू 29 वर्षों की सराहनीय सेवा पूरी कर 31 जुलाई को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर संकुल केन्द्र खेड़ली बाजार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री सिसोदिया, संकुल के समस्त शिक्षकगण एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और अपने विचार रखते हुए श्री साहू के सेवाभाव और अनुकरणीय योगदान की सराहना की।समारोह के दौरान दिनेश कुमार साहू ने अपने माताजी-पिताजी की स्मृति को समर्पित करते हुए संकुल की समस्त 23 शालाओं को एक-एक पानी के कैंपर भेंट स्वरूप प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में अपने सेवा-काल के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्यरत रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर विशेष रूप से बैतूल से राजीव खण्डेलवाल, आमला से अशोक नागले, राजेश झा, राजेश ढोलेकर उपस्थित रहे। ग्राम के गणमान्य नागरिकों में सुरेश नायक, सदा साहू, अतुल पारखे (सरपंच), यदुराज रघुवंशी, डॉ. नरेन्द्र सूर्यवंशी, ईश्वरदास साबले, सुरेश साहू, प्रेमचंद साहू, अजाबराव पाटनकर, मोहन नायक, दीपक साहू, तारेन्द्र साहू, ललित साहू, लक्ष्मण साहू, नाथू नायक, नारायण साहू, राहुल साहू, सेवा साहू एवं अशोक साहू की उपस्थिति रही। सभी ने श्री साहू के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर दिनेश कुमार साहू के निज निवास पर खाटू श्याम के भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भक्ति संध्या का आनंद लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button