जालौन
युवती लापता, पिता ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। नगर के मुहल्ला तरीबुल्दा से एक युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। युवती के पिता ने मुहल्ले के ही दो युवकों पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, गत 1 मार्च को युवती उस समय घर से गायब हो गई, जब वह घर पर अकेली थी और परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुहल्ले के लवकुश और उसके एक साथी के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती के बालिग होने की बात सामने आई है और मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस टीम युवती की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। कालपी में हाईवे किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दूसरे दिन भी अभियान जारी



