बागपत

हरियाणवी फिल्म ‘राड़ जी जड़’ का भव्य मुहूर्त सम्पन्न,

मोबाइल लत पर आधारित है फिल्म की कहानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत : हरियाणवी सिनेमा को एक नया हास्यबोध देने वाली आगामी फिल्म ‘राड़ जी जड़’ का भव्य मुहूर्त समारोह हाल ही में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर फिल्म की स्टारकास्ट व यूनिट पूरी ऊर्जा के साथ उपस्थित रही। मुख्य कलाकारों में प्रसिद्ध हरियाणवी अदाकारा ऊषा मां, राजवीर दांगी, दर्शन सिंह, अंशिका कौशिक, शीतल चौहान, विकास बैंसला सहित कई नामचीन कलाकारों ने शिरकत की।
 फोन बना परिवार की राड़ की जड़
फिल्म ‘राड़ जी जड़’ एक हल्के-फुल्के हास्य और सामाजिक संदेश के संगम से तैयार की जा रही है, जिसकी कहानी आज के दौर की सबसे बड़ी समस्या मोबाइल की लत को लेकर बुनी गई है। निर्देशक के अनुसार, यह फिल्म पूरी तरह कॉमेडी आधारित है, लेकिन इसका विषय गंभीर सोच को छूता है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह मोबाइल ने पूरे परिवार को जकड़ लिया है – मां-बाप से लेकर बेटा-बहू तक सभी फोन में उलझे रहते हैं, लेकिन कोई भी इसे छोड़ने को तैयार नहीं।
 फिल्म में होगी हंसी की भरमार
निर्माता-निर्देशक टीम का कहना है कि यह फिल्म न केवल लोगों को हंसी से लोटपोट करेगी, बल्कि उन्हें अपने जीवन की कुछ आदतों पर सोचने के लिए मजबूर भी करेगी। हरियाणवी संस्कृति की सोंधी महक के साथ फिल्म में ग्रामीण परिवेश और पारिवारिक मूल्यों को भी खूबसूरती से पिरोया गया है।
 शुरू होगी जल्द शूटिंग
फिल्म की शूटिंग जल्द ही हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू की जाएगी। कलाकारों ने बताया कि वे इस विषय को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।
 कलाकारों ने कही दिल की बात
ऊषा मां ने कहा, “यह फिल्म आज के समाज की एक ऐसी सच्चाई को दिखाती है जिससे हर परिवार जूझ रहा है – मोबाइल की दीवानगी।”
राजवीर दांगी ने कहा, “हास्य में लिपटी यह फिल्म एक आईना है, जिसमें हर कोई अपना चेहरा देख पाएगा।”
अंशिका कौशिक ने बताया कि उनकी भूमिका एक आधुनिक बहू की है जो मोबाइल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती।
‘राड़ जी जड़’ निश्चित ही हरियाणवी सिनेमा को एक नई दिशा देने वाली फिल्म साबित हो सकती है, जो मनोरंजन के साथ-साथ समाज को आईना भी दिखाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button