
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी अमनदीप डुली के आदेश पर एसडीएम सदर मनीष कुमार विश्वकर्मा को नगर पालिका परिषद का प्रशासक नियुक्त किया गया है। नपा प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण करते हुये मनीष कुमार ने सभी कर्मियों को शासन की मंशा अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया। गौरतलब है कि नपाध्यक्षा श्रीमती सरला जैन के निधन उपरान्त खाली चल रहे अध्यक्ष पद खाली था। इस कारण नगर पालिका परिषद का कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हो रहा था। मंगलवार डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर को नगर पालिका का प्रशासक नियुक्त किये जाने के बाद से विकास कार्यों में तेजी आने की बात कही जा रही है। नपा प्रशासक/एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार प्रशासन के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता यही है कि नगर को साफ स्वच्छ एवं व्यवस्थित ललितपुर की अवधारणा के रूप में कार्य करना हैै, हमारे सभी कर्मचारी एवं नगर की जनता कदम से कदम मिलाकर काम करेगें। हमारे जितने भी कर्मचारी एवं नगर की जनता है वह सभी इसको ध्यान देते हुए आगे बढ़ायेंगे। इस दौरान ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, अवर अभियंता खुशबू, राजस्व निरीक्षक आशुतोष, राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा, वरिष्ठ लिपिक दीनदयाल सोनी, लेखा लिपिक अभिषेक चौबे, लिपिक हबीब खांन, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, कर लिपिक चन्द्रविनोद मिश्रा, नजूल लिपिक सुधीर रावत, मुख्य स्टोर लिपिक महेन्द्र सिंह यादव, जन्म मृत्यु लिपिक विनोद कुमार, डीपीएम दीपक कुमार, लिपिक अमित पाराशर, लिपिक अमित रैकवार सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।