
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। लगातार हुयी बारिश के कारण अतिवृष्टि से बर्बाद हुयी फसलों का मुआवजा दिलाये जाने की मांग को लेकर किसानों का आये दिन प्रदर्शन हो रहा है। किसान लगातार जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाये जाने की मांग उठायी जा रही है। आज तहसील सदर अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां के किसानों ने लामबंद होकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी अमनदीप डुली को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने डीएम को अवगत कराया कि गांव के गरीब किसान हैं। यहां माह जून से लगातार मारी बारिश होने के कारण कोई भी फसलों उर्दा मूंग, सोयाबीन, मूंगफली व मक्का आदि की सारी फसल नष्ट हो गयी है तथा कुछ भी पैदा होने की उम्मीद नहीं है। उक्त भारी बारिश के कारण किसानी की माली हालत खराब हो गयी है और यह कर्ज की स्थिति में आ गये है। ऐसी स्थिति में फसल बीमा की राशि दिलाये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय काशीराम, आशाराम, प्रकाश, अनूपा, अशोक कुमार, जयराम, गेंदालाल, मनोहर, अन्नू, मंगलसिंह, मुन्नालाल, सेंदपाल, नत्थू, दयाल, पप्पू, मुन्ना, धनसिंह, लालाराम, सरजू, कन्छेदी, लल्लू, गनेश, हरदास, सोमतिया, पचू, भदई, मुन्नालाल, संदीप, लालाराम, धनसिंह, लक्ष्मन, हरीराम, पप्पू, हीरा के अलावा अनेकों किसान मौजूद रहे।
इनका कहना है
अतिवृष्टि से फसलों हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए टीमें गठित कर दी गईं है। रिपोर्ट आने पर शासन को भेजी जाएगी। फसल बीमा के अंतर्गत नियमानुसार फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
अमनदीप डुली, जिलाधिकारी ललितपुर



